June 10, 2026

नई दिल्ली के रंहोला क्षेत्र में नजफगढ़–नंगलोई मुख्य मार्ग पर हाल ही में खोली गई सरकारी वाइन शॉप से स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है।

नई दिल्ली के रंहोला क्षेत्र में नजफगढ़–नंगलोई मुख्य मार्ग पर हाल ही में खोली गई सरकारी वाइन शॉप से स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है।📰 न्यूज़ नोट – रंहोला, नई दिल्ली

नई दिल्ली के रंहोला क्षेत्र में नजफगढ़–नंगलोई मुख्य मार्ग पर हाल ही में खोली गई सरकारी वाइन शॉप से स्थानीय जनता में नाराज़गी बढ़ रही है। प्रतिदिन शाम के समय यहां भारी जाम लगने लगा है, जिससे आम लोगों के आवागमन में गंभीर परेशानी हो रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क पहले से ही भीड़भाड़ वाली है, और वाइन शॉप खुलने से स्थिति और बिगड़ गई है। लोगों को आशंका है कि इससे क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित होगा। खास बात यह है कि वाइन शॉप के पास ही रंहोला थाना स्थित है, इसके बावजूद सरकार ने यहां लाइसेंस जारी कर दिया।

जनता की मांग है कि इस वाइन शॉप को तुरंत बंद किया जाए। यदि सरकार ने इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो मजबूरन स्थानीय लोग धरना-प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।

👉 यह मुद्दा आम जनता की परेशानी और क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था से जुड़ा है, जिस पर दिल्ली सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

SANTOSH KUMAR BHATT

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION