June 10, 2026

श्रीलंका पर डबल मार, पेट्रोल के दाम 398 रुपये लीटर के पार; पाकिस्तान का क्या है हाल ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका और पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 398 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जो अब तक के ऊंचे स्तरों में से एक मानी जा रही है।

वहीं, पाकिस्तान में भी ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है, जहां एक लीटर पेट्रोल करीब 321 रुपये में बिक रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अफगानिस्तान के साथ जारी तनाव और क्षेत्रीय हालात के कारण आने वाले समय में कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।

रविवार को श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो दो हफ्तों में दूसरी बार है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है, जिससे इन देशों में ईंधन महंगा हो रहा है।

SANGAM SHUKLA

District Reporter

49 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION