March 18, 2026

अनपरा में घरों दुकानो पर पत्थरबाजी: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मोहल्ले में दहशत का माहौल

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ इलाके में घरों और दुकानो पर पत्थर व ईंट फेंके जाने घटनाओ से स्थानीय लोग दहशत मे हैं। इस मामले में एक निवासी ने अनपरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
काशी मोड़ निवासी दिनेश कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पड़ोसी मालती देवी पत्नी गुप्तेश्वर देर रात और भोर के समय घरों और दुकानो पर पत्थर व ईंट फेंकती हैं। दिनेश कुमार के अनुसार, विरोध करने पर मालती देवी झगड़ा करने लगती हैं, पूरे मोहल्ले मे भय का माहौल है।शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 नवंबर 2024 को भी पत्थर फेंकने की एक घटना का सीसीटीवी फुटेज थाने में दिखाया गया था। तब दोनो पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। हालांकि, अब पत्थर और ईंट फेंकने की घटनाए फिर से शुरू हो गई हैं। महिला की यह हरकत पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और यह फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस बार की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा गया है।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस शिकायत पत्र पर मोहल्ले के कई अन्य लोगों ने भी हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Written by

ARUN KUMAR SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION