February 24, 2026

अमरावती में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप वैन, 5 की मौत कई घायल

अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका उपचार हो रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर धरानी तालुका के बेल्टालाई से कंजुली जा रहे थे. पिकअप रानी गांव के घाट पर पहुंची तो ड्राइवर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराते हुए वैन गहरी खाई में जा गिरी. पिकअप वैन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मंजर इतना खौफनाक था कि कई शव बिखरे पड़े थे. पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका फिलहाल इलाज चल रहा है. हादसे के बाद उस रूट पर लंबा जाम लग गया. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Written by

VINOD KUMAR PANDEY

जीवन अनमोल है, धर्म ही जीवन का मूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INdian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION