900 अभ्यर्थियों में से 721 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे
अजमेर | आईआईटी रुड़की से पास आउट स्टूडेंट भी चतुर्थ श्रेणी भर्ती का उम्मीदवार है। अजमेर में चल रहे चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन के दौरान इस अभ्यर्थी के दस्तावेज और क्वालिफिकेशन देखकर सत्यापन में लगे अफसर भी चौंक गए। जब अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि इस भर्ती में क्यों आना चाहते हैं तो जवाब था कि घर की परिस्थितियों इस तरह की हैं कि वह इस जॉब को करने के लिए तैयार हो रहा है। अफसरों
से नाम व पता सार्वजनिक नहीं करने का भी आग्रह किया है।
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर कार्यालय की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा में दस्तावेज सत्यापन कार्य चल रहा है। यहां पर यह अभ्यर्थी पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि संभव है कि आईआईटी करने के बाद उसकी जॉब कहीं दूसरे प्रदेश में दूर लगी हो और उसकी घर में आवश्यकता हो।
आरएएस मुख्य में चयनित, दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं आया। कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिनका विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो गया है, वे अब चतुर्थ श्रेणी भर्ती दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं आ रहे हैं। करीब 20% अभ्यर्थी ऐसे प्रतिदिन निकल रहे हैं। दो दिन में ही 1800 में से 338 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। मंगलवार को 900 अभ्यर्थियों में से 721 दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे। बुधवार को 900 में से 742 ही उपस्थित हुए।