March 26, 2026

आरएएस भर्ती-2024 नौवें चरण के साक्षात्कार पत्र जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत नौवें चरण के साक्षात्कार 1 से 17 अप्रेल 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 से 10 अप्रेल के बीच होना है, उनके साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। शेष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र भी यथासमय जारी किए जाएंगे।

​साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फॉर्म और सेवा प्राथमिकता क्रम की दो-दो प्रतियां लानी अनिवार्य होंगी। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों को सभी संबंधित दस्तावेजों की एक स्व-हस्ताक्षरित प्रति और मूल दस्तावेज भी साक्षात्कार के समय आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और न ही किसी भी प्रकार के ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी संबंधित निर्देशों के लिए 24 नवंबर 2025 को जारी प्रेस नोट का अवलोकन भी अवश्य कर लें।

RAHUL MAHAWAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

Marketing Managed by - KARIYO TECH SOLUTIONS

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION