March 28, 2026

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड नोटिस जारी

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 29 मार्च 2026 को जारी कर दी जाएगी जिसमें अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि और एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकेंगे इसके बाद आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे।आरपीएससी द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से लेकर 8 सितंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे आरपीएससी उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1015 पदों के लिए किया जा रहा है आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कुल 778441 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है।

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है यह परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी इसमें प्रथम पेपर सामान्य हिंदी का सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00 तक आयोजित किया जाएगा इसके बाद दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का दोपहर 3:00 से लेकर शाम 5:00 तक आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है इसके अनुसार आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा की एग्जाम सिटी की जानकारी 29 मार्च 2026 को जारी कर दी जाएगी जबकि आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर लगभग दो घंटे पहले पहुंच जाना है क्योंकि परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा सभी अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र आधार कार्ड साथ लेकर आना जरूरी है और परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करना होगा अभ्यर्थी की आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो होनी चाहिए।

RAHUL MAHAWAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

Marketing Managed by - KARIYO TECH SOLUTIONS

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION