April 4, 2026

ईरान में गिरा F15 फाइटर जेट, अमेरिकी सेना ने दो में से एक क्रू को बचाया; सर्च ऑपरेशन जारी

अमेरिका का एक F-15E लड़ाकू विमान ईरान के आसमान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दो क्रू सदस्यों में से एक को अमेरिकी विशेष बलों ने बचा लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका का एक लड़ाकू विमान ईरान के आसमान में हादसे के शिकार हो गया है। अमेरिकी सेना ने दो क्रू मेंबर्स में से एक को बचा लिया है। यह जानकारी यूएस के मीडिया संस्थानों ने दी।

Axios और CBS News ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान में सवार दो क्रू सदस्यों में से एक को US स्पेशल फोर्सेज ने पहले ही बचा लिया था, लेकिन दूसरे क्रू मेंबर की तलाश अभी भी जारी थी।
न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, यह विमान एक F-15E लड़ाकू विमान था, जिसमें एक पायलट और पिछली सीट पर एक वेपन-सिस्टम्स ऑफिसर होता है।

ईरानी रिपोर्ट में किया गया था F-35 गिराने का दावा
CNN ने भी कहा कि ईरानी मीडिया द्वारा दिखाए गए मलबे की तस्वीरों के विश्लेषण से पता चला कि यह एक F-15 विमान था, न कि F-35 स्टेल्थ फाइटर, जैसा कि कुछ ईरानी रिपोर्टों में दावा किया गया था। US मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को इस स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई है।

SANGAM SHUKLA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION