March 26, 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डाकिया योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों को राशन वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वितरण की स्थिति, लंबित राशन कार्ड, डोर स्टेप डिलीवरी, बैकलॉग, नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री चना-दाल योजना एवं धान अधिप्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर राशन कार्डधारियों के अधिकारों का हनन न हो। पात्र लाभुकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा अयोग्य लाभुकों को हटाकर योग्य व्यक्तियों को जोड़ा जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।

नवनियुक्त पणन अधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आम जनता के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों की कार्यकुशलता और तत्परता से सरकार की छवि मजबूत होती है।

बैठक में औचक निरीक्षण कर सही मात्रा एवं समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने, तथा धान अधिप्राप्ति योजना में किसानों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही पीजीएमएस पोर्टल और ईआरसीएमएस से संबंधित लंबित शिकायतों और आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर एडीएम (एसओआर) श्री राहुल आनंद, सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती आशा टोप्पो सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

🖊️ रिपोर्ट: आनंद किशोर

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

Marketing Managed by - KARIYO TECH SOLUTIONS

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION