April 9, 2026

उरई में बाबा साहेब की जयंती पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उरई (जालौन) में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 14 अप्रैल 2026 को होने वाली जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल ‘डॉ आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (DASFI)’ और ‘बहुजन नायक/महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति’ द्वारा की गई है।

शिविर की मुख्य जानकारी:

दिनांक व समय: 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार), सुबह 10:00 से दोपहर 06:00 बजे तक।

स्थान: अंबेडकर चौराहा, उरई, उत्तर प्रदेश।
इस शिविर में विख्यात चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विक्रम गौतम (MBBS, MD) के नेतृत्व में डॉ. राहुल प्रताप, डॉ. सुभाष चंद्रा और डॉ. अंकित आनंद जैसे विशेषज्ञों की टीम मरीजों का निःशुल्क परीक्षण करेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व CMS डॉ. सुनीता बनौधा एवं डॉ. अवनीश बनौधा द्वारा किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं। यह आयोजन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का एक सराहनीय प्रयास है।

Written by

MINDHAR SINGH GILL

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION