राजस्थान राज्य के बजट में बांसवाड़ा के अरथूना के पुरातात्विक मंदिरों हनुमान मन्दिर ओर शिव मंदिर को सौंदर्य करण और विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ की घोषणा की गई है। ऐसे में गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा ने अरथूना के पुरातात्विक मंदिरों का निरीक्षण किया साथ ही ग्रामीण से बजट को लेकर विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। विकास कार्यो में तालाब पर गणपति विसर्जन घाट टीन शेड निर्माण, तालाब की पिचिंग तथा म्यूजियम पर जोर दिया गया। अरथूना के हनुमान मन्दिर परिसर ओर अरथूना बस स्टैंड से मंदिर तक हाट लगता है ओर गुजरात ओर मध्य प्रदेश से दुकान लगने आते है। दौरान लक्ष्मी दत्त उपाध्याय, नटवर पाटीदार, भरत पाटीदार, रविंद्र कुमार दर्जी, धर्मेंद्र सिंह, रीगल मेहता, रमेश पाटीदार, जयप्रकाश पाटीदार, रोशन कलाल, धवल मेहता,कुलदीप पंड्या, दीपक दर्जी,
निखिल मेहता,पंकज पाटीदार, सतीश पाटीदार, आदि उपस्थित थे। ओर मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।