कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। यह हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर समुद्री इलाके के ऊपर उड़ान भर रहा था। स्थानीय प्रशासन और एपी की रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे।
कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद विशेष बचाव दलों को मौके पर भेजा गया और बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस अभियान में कोस्ट और बॉर्डर सिक्योरिटी की समुद्री टीमें तथा कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप मिलकर काम कर रहे हैं।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।…written by Sangam shukla