March 13, 2026

कार बनी आग का गोला

उदयपुर 11 मार्च उदयपुर के पास nh 76 पे इसवाल गांव। में एक इलेक्ट्रिक कार देखते ही देखते आज का गोला बन गई समय रहते चालक और उसके साथी ने बाहर का रास्ता न अपनाया होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।चालक जो कि पेशे से एक डॉक्टर हैं ने,समय रहते हुए ऐसी के वेंट से धुआं निकलते देख दरवाजे के बाहर जंप लगा दिया और पीछे की ओर भाग कर जान बचा ली और गाड़ी धू धू करके जलने लगी दमकल को फोन किया गया लेकिन उसके पहुंचने में 3 घंटे का समय लगा इतने समय में गाड़ी जलकर राख हो गई।गाड़ी के जलने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है क्योंकि यह एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है इसलिए इसमें इस तरह की संभावनाएं बनी रहती है ऐसे हादसे को देखकर ऐसा लगता है की अभी इलेक्ट्रिक गाड़ी में सुरक्षा के पूर्ण उपाय नहीं है और अभी इनमें बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।

Sanjeev Kumar jain

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION