March 28, 2026

कोर्ट ने 7 विदेशियों की NIA कस्टडी 10 दिन बढ़ाई प्रतिबंधित क्षेत्र से म्यांमार पहुंच EAO को ट्रेनिंग देने का आरोप

नई दिल्ली। पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध से जुड़े गंभीर मामले में सात विदेशी नागरिकों की एनआईए कस्टडी 10 दिन के लिए बढ़ा दी है। इनमें छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। विशेष एनआईए न्यायाधीश (प्रशांत शर्मा) ने सुनवाई के बाद आरोपितों को छह अप्रैल को फिर पेश करने का निर्देश दिया है। इन पर बिना परमिट प्रतिबंधित क्षेत्र से मिजोरम पहुंचने, अवैध रूप से म्यांमार में प्रवेश कर जातीय सशस्त्र संगठनों को प्रशिक्षण देने का आरोप है। अदालत ने इससे पहले एनआईए की उस अर्जी को भी मंजूरी दी थी, जिसमें सुरक्षा कारणों से सुनवाई एजेंसी मुख्यालय में कराने की मांग की गई थी। कोर्ट ने माना कि मामला बेहद संवेदनशील है और इसके अंतरराष्ट्रीय प्रभाव भी हो सकते हैं। एनआईए की जांच में सामने आया है कि कुछ यूक्रेनी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आए और बिना जरूरी परमिट गुवाहाटी के प्रतिबंधित क्षेत्र से मिजोरम पहुंचे। इसके बाद वे अवैध रूप से म्यांमार में दाखिल हुए, जहां उन्होंने पहले से तय कार्यक्रम के तहत एथनिक आर्म्ड आर्गनाइजेशन्स (ईएओ) को प्रशिक्षण दिया।

PUNEET SHUKLA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

Marketing Managed by - KARIYO TECH SOLUTIONS

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION