April 4, 2026

कौशांबी: विवाह मंडप में भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन प्रयागराज लौटी बारात

(ब्यूरो कौशाम्बी आनन्द कुमार द्विवेदी)
यूपी के कौशांबी में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के गोराजू गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में उस समय हड़कंप मच गया, जब विवाह मंडप पर अचानक किसी बात को लेकर नाराज हुई दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने हाथ में लिए सिन्होरा को दूल्हे के पिता के पैर में रख कर हाथ जोड़ लिए। यह देख बाराती-घराती भौचक्के रह गए।शादी से इनकार करने का कारण जानने के लिए शुरू हुए मान-मनौव्वल का खेल दोनों पक्षों द्वारा रात भर चला। आखिरकार भोर में शादी के लिए दुल्हन राजी हुई। तब आनन-फानन सभी वैवाहिक रस्में पुरोहितों द्वारा संपन्न कराई गई, लेकिन दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया और बारातियों को मायूस होकर बिना दुल्हन लौटना पड़ा।प्रयागराज से आई थी बारात
ग्राम पंचायत बाकरगंज में प्रयागराज के कटौलहा गांव से शनिवार रात बारात आनी थी। परिवारीजनों ने गोराजू बाजार स्थित गेस्ट हाउस में आयोजन कर रखा था। पूरे उल्लास के साथ आई बारात का परिवार ने स्वागत सत्कार किया और जयमाल कार्यक्रम हंसी खुशी माहौल में संपन्न हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बाराती विवाह मंडप के नीचे बैठे और तभी सिन्होरा हाथ में लेकर आई दुल्हन ने दूल्हे के पिता के पैर पर रख शादी करने से इनकार कर दिया। यह देख उपस्थित बाराती-घराती भौचक्के रह गए।

काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी
शादी से इनकार करने का कारण दुल्हन के पिता सहित अन्य लोगों ने पूछा और मान मनौव्वल करते रहे, लेकिन शादी न करने की अपनी बात पर अड़ी रही, जिससे दोनों पक्षों के लोग मायूस हो गए और खुशी का माहौल सन्नाटे में पसर गया। सुबह बिना दुल्हन के बारात घर लौट आई।

Anand Kumar Dwivedi

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION