March 14, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती का खुलासा | रिपोर्ट: समीर वैष्णव

नमस्कार, मैं समीर वैष्णव।

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के खजुरी पंचायत के तुर्रीपानी गांव में कई एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दुर्ग जिले और धमतरी के सिहावा क्षेत्र से भी अफीम की खेती से जुड़े मामले सामने आने की खबर है, जिसके बाद राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को जांच के आदेश दिए हैं।

सरकार ने निर्देश दिया है कि 15 दिनों के अंदर अवैध अफीम खेती से जुड़ी पूरी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाए।

अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में और किन लोगों के नाम सामने आते हैं और प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।

Written by

Sameer vaishnav

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION