ई उड़ान समर कैंप 2026 का आयोजन VDS Information Foundation द्वारा 1 मई से 31 मई 2026 तक किया जा रहा है। इस समर कैंप में नृत्य, योग, डांस, ड्रामा, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में 3 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं।
यह शिविर जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। श्रीमती भूमिका निषाद ने बताया कि बस्तर जिले में विभिन्न विधाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देना भी आवश्यक है, ताकि आने वाले समय में वे नाटक, नृत्य और अन्य कलाओं के माध्यम से अपनी पारंपरिक एवं क्षेत्रीय कला को देश-विदेश तक पहुंचा सकें।
इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और कई विधाएं सीखते हैं।
इस बैठक में श्री धीरज कुमार कश्यप, श्रीमती भूमिका निषाद, श्रीमती गायत्री बड़कस, श्रीमती सुलता महाराणा, कुमारी सविता देवांगन, श्रीमती कामिनी पांडे, श्री कामेश्वर पांडे एवं अन्य लोग उपस्थित थे।