March 31, 2026

नागेंद्र सिनेमैटिक फिल्म इंडिया का आयोजन, विधायक अरमान खान ने फिल्म जगत की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

‘नागेंद्र सिनेमैटिक फिल्म इंडिया’ द्वारा विदेशों में आयोजित फिल्म फेस्टिवल्स में मिली सफलता के उपलक्ष्य में लखनऊ में एक ‘पुरस्कार वितरण एवं प्रेस वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ पश्चिम के विधायक श्री अरमान खान उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ‘ऐड प्रोडक्शन’ के अध्यक्ष अंतरिक्ष श्रीवास्तव और अवार्ड की निर्देशक खुशबू श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

समारोह के दौरान विधायक अरमान खान ने अभिनेता, अभिनेत्रियों, निर्देशकों और तकनीकी सहयोगियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्थानीय सिनेमा को व्यापक पहचान मिलना उत्साहजनक है। अंतरिक्ष श्रीवास्तव और खुशबू श्रीवास्तव ने भी फिल्म निर्माण की बारीकियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

आयोजन के दौरान विजेताओं का सम्मान किया गया और उभरते कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Santosh Srivastava

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION