March 26, 2026

नाम परिवर्तन की माँग को लेकर ग्रामीणों की चेतावनी

भाईंदर (ठाणे)। मीरा-भाईंदर के पेणकरपाड़ा गांव के ग्रामीणों ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एमएमआरडीए को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांग पर समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो वे असंतोष आंदोलन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि यह मांग क्षेत्र की पहचान और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मीरा-भाईंदर के १९ गांवों में शामिल पेणकरपाड़ा गांव में सौ वर्षों से भी अधिक समय से विभिन्न समुदायों के लोग निवास कर रहे हैं। इस गांव का अपना ऐतिहासिक महत्व और विशिष्ट पहचान है, जिसकी अनदेखी से ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘पांडुरंग वाडी’ नाम से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मेट्रो स्टेशन का नाम उस स्थान के अनुरूप होना चाहिए जहाँ वह वास्तव में स्थित है, इसलिए स्टेशन का नाम तुरंत ‘पेणकरपाड़ा गांव’ किया जाए।

Written by

VINOD KUMAR PANDEY

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

Marketing Managed by - KARIYO TECH SOLUTIONS

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION