April 10, 2026

‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत पोटका में निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर, 90 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग — 23 फरवरी को तीन स्थानों पर लगेगा अगला कैंप

📍 जमशेदपुर | रिपोर्ट : आनंद किशोर

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत पोटका प्रखंड के आसनबनी एवं कालिकापुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निःशुल्क मिर्गी जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में मरीजों की स्क्रीनिंग, चिकित्सीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर के दौरान कुल 90 मिर्गी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सलाह एवं दवा उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से सभी प्रखंडों में क्रमवार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जा सके और लोगों को वैज्ञानिक उपचार के प्रति जागरूक बनाया जा सके।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मिर्गी रोग का समय पर इलाज संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि परिवार या आसपास किसी व्यक्ति को मिर्गी की समस्या है, तो उसे शिविर में लाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच अवश्य कराएं।
📅 23 फरवरी को यहां लगेगा शिविर (पोटका प्रखंड)
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हरिणा – सुबह 11 बजे से 1 बजे तक
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्दीपोखर – दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शंकरदा – दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेकर निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION