April 10, 2026

बी पी पब्लिक स्कूल कटहरा में दिनांक 29/03/2026 को एक भव्य वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया

बी पी पब्लिक स्कूल कटहरा में दिनांक 29/03/2026 को एक भव्य वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभा का और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉo विश्राम यादव ( अपर जिला आयुक्त मिर्जापुर), डॉ० गुलाब शंकर यादव ( ए सी एम ओ सोनभद्र), डॉ० सत्या यादव (गर्विता हॉस्पिटल कृष्णानगर जैतापुर ),और विशिष्ट अतिथि डॉ० सुनील जायसवाल (पी सी एस), डॉ० सुयोग पांडेय(प्रधानाचार्य शिव इण्टर कॉलेज कटहरा), डॉ० सुरेश चंद्र मौर्या (पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया),राजू पाल (प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य )की गरिमामय उपस्थिति मौजूद रही ,कार्यक्रम की शुरुआत सस्वर सरस्वती वंदना का गायन काउंसलर के ०एल ०के मुखरबिंदु से किया गया जिनके साथ विद्यालय के संरक्षक लाल चंद्र मौर्या के द्वारा सरस्वती पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया ,कार्यक्रम की व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लवकुश चौधरी के हाथों में थी वहीं साथ ही साथ विज्ञान के आविष्कारों का भव्य प्रदर्शन किया गया जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी की मुख्य कर्ता धरता योगिता विश्वकर्मा थी,और साथ ही साथ बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंग रंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया जिसमें से सर्वश्रेष्ठ नृत्य का पुरस्कार महिषासुर मर्दीनी को दिया गया जिसमें नृत्य को उम्दा ढंग से तैयार करवाने के लिए नृत्य की शिक्षिका मीना जी को भी सम्मानित किया गया,साथ ही साथ मुख्य अतिथि डॉ० विश्राम यादव जी ने कहा हम इस विद्यालय के विकास के लिए और इसके कुशल संचालन के लिए विद्यालय के प्रबंधक बेद प्रकाश प्रधानाचार्य रणविजय पटेल और मैनेजमेंट लवकुश चौधरी और काउंसलर के० एल० और विद्यालय के सभी सम्मानित अध्यापकों रेशमा पटेल,मीना,योगिता,नाजमीन, डॉ० संजीव ,रामसिंह,रामू राय ,दीक्षा,सृष्टि,विद्या मौर्या,नीलेश यादव ,महिमा,रूबी,ज्योति,और विद्यालय से जुड़े सभी सभी महान अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद देता हूं और इस विद्यालय को जब भी आवश्यकता हो और जिस भी प्रकार की समस्या हो हम आधी रात को तैयार रहेंगे,इसके बाद कार्यक्रम की अगली कड़ी में डॉ ० गुलाब शंकर यादव जी के वक्तव्य को सुना गया जिसमें उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के स्तंभ है और बच्चों की यह प्रतिभा देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई है और भविष्य इस विद्यालय में किसी भी बच्चे को पढ़ने में कोई भी पैसे की समस्या या और कोई समस्या आती है तो मैं हमेशा तैयार रहूंगा आप हमसे जरूर संपर्क करे,साथ ही साथ कार्यक्रम की अगली कड़ी में डॉ सुरेश चंद्र मौर्या जी का वक्तव्य सुना गया जिसमें उन्होंने कहा शिक्षा के लिए आपका विद्यालय और समस्त मैनेजमेंट टीम दिन रात मेहनत कर रहा है और साथ ही साथ डॉ सुनील जायसवाल जी ने आपको विद्यालय में जो भी आवश्यकता हो ,मैं आपके साथ सदैव तैयार मिलूंगा बच्चों की इस अदभुत कलाओं ने चाहे शिक्षा का क्षेत्र ही या अध्ययन का मन को भावविभोर कर दिया निश्चित ही यह विद्यालय आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा,ऐसा मेरा मानना है प्रबंधक बेद प्रकाश और प्रधानाचार्य रणविजय पटेल के भी वक्तव्य को सुना गया जिसमें प्रबंधक जी ने कहा शिक्षा के लिए और क्षेत्र को शिक्षित करने के लिए हम हर वो हरसंभव प्रयास करेंगे और करते आ रहे है और आगे भी हम बेहतर सुविधाओं के साथ क्षेत्र में शिक्षा की एक नवीन मिशाल बनेंगे साथ ही साथ प्रधानाचार्य रणविजय पटेल का भी वक्तव्य सुना गया जिसमें उन्होंने कहा तकनीकी शिक्षा के साथ हम अंग्रेजी शिक्षा और साथ ही साथ हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम उनके भीतर एक अच्छे व्यक्तित्व के विकास के लिए हम उनको उचित संस्कार भी देंगे और जीवन में सफल बनाने के लिए हम सदैव प्रयासरत रहेंगे,और कार्यक्रम में मंच पर बच्चों के साथ नीलेश यादव की भूमिका अदभुत रही और उन्होंने कुशल मंच संचालन किया उनके साथ सहयोगी रामू राय ने भी मंच को साझा किया और बच्चों के भविष्य को ज्ञान के साथ आगे ले जाने के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अपने अनुभव साझा किए और कहा ये वो बच्चे है जो आने वाले समय डॉ और इंजीनियर बनेंगे और कार्यक्रम के आयोजन में डॉ० धीरज प्रजापति ( केशरी मेडिकल स्टोर कटहरा), हरिओम मौर्या(संजीता पैथोलॉजी) और मुनीश कुमार का भी अदभुत योगदान रहा ,बीते महीने में विद्यालय में उज्ज्वल प्रतिभा खोज का भी आयोजन किया गया था जिसमें विद्यालय के ही एक छात्र शिवम गुप्ता पुत्र मोहन गुप्ता निवासी कटहरा को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक साइकिल दिया गया।

Ashvani Yadav

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION