March 31, 2026

यातायात पुलिस 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की मदद के लिए 54 ‘राइडर’ तैनात किया

ठाणे : महाराष्ट्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए ठाणे यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।अधिकारी ने बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से जबकि बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के एक से पांच जोन में 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 223 और 12वीं कक्षा के लिए 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”संभावित यातायात में जाम और देरी से निपटने के लिए विभाग ने यह कदम उठाए हैं। जिसके लिए सड़कों पर 54 ‘राइडर’ तैनात किए गए हैं, इसके अलावा 18 यातायात इकाइयों के हेल्पलाइन नंबर, यातायात नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सऐप नंबर और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये जाएंगे।” उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल ‘राइडर’ के अलावा नियंत्रण कक्ष में तीन विशेष वाहन भी तैनात किए गए हैं , जो आपात स्थितियों में तुरंत मदद पहुंचाएंगे। यह पहल खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जिन्हें वाहन खराब होने, अचानक यातायात जाम या सड़क से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डीसीपी (यातायात) ने कहा कि यह पहल पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और संयुक्त आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

Written by

VINOD KUMAR PANDEY

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION