April 3, 2026

राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी का समय: देशहित में सकारात्मक सोच और सतर्कता की अपील

भारत से प्रेम करने वाले सभी लोगों यानि आप लॉगों का समय आ गया हैं वफ़ादारी और अपने देश के प्रति ईमानेदारी और कर्त्तव्य निभाने का। आप किसी भी राज्य, किसी भी शहर, क़स्बे या गाँव से हो,किसी भी पारिस्थिति या काल से हो ये आपका समय है कि आप अपने देश के लिये कैसे कुछ कर सकते हो। मैं आपको कुछ बातें बताता हुँ जो समझना आवश्यक हैं। यही समय है आपको अपने देश और देश के लोगों के प्रति प्रेम और कर्तव्य निभाने का । हाल ही में हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि पूर्व में कोरोना काल में लॉकडाउन लगा था वैसी ही परिस्थिति दोबारा हो सकती हैं। और ऐसे में सारे देशवासियों को समाज के हर तबके को सभी को एकजुट होकर रहना है और उस पारिस्थिति से बाहर निकल के दिखाना है और विश्वगुरु बनना हैं।हम सब सच में यदि चाहते हैं कि भारत विश्वगुरु बने तो इस समय सारे देशवासियों को एकजुट होना होगा ।

सबसे पहली चीज़ हम इज़रायल का उदहारण लेते है – इज़रायल इतना छोटा सा देश है लेकिन इतनी बड़ी बड़ी चीजें करता हैं क्योंकि आन्तरिक कुछ भी पॉलिटिक्स चल रही हो जब बात देश की आती है तो पूरा देश एक हो जाता है। जब हम विश्वगुरु बनने की क़ाबिलियत रखते है और बोलते तो हम विश्वगुरु क्यों नहीं बन सकते उसके लिए जात-पात , धर्म और पॉलिटिक्स सब को भूलकर ये ध्यान रखें कि सबसे पहले राष्ट्र हैं और राष्ट्र हैं तो हम सब है। देश के लिए सिर्फ़ पॉज़िटिव सोच रखेंगे चाहे कुछ भी हो जाये। फ़ालतू के मुद्दे ना उठाये , इस समय बहुत सारे प्रॉपगैंडा फैलाये जा रहे हैं। जो भी ब्लॉगर सोशल मीडिया पर हमारे देश को पॉज़िटिव लाइट में दिखाते हैं ,हमे उनकी तरफ़ रहना है , उनके द्वारा बनाये गये पॉजिटिव वीडियो या कंटेंट को लाइक करे ,उन्हें फॉलो करे , शेयर करे क्योंकि हमे ख़ुद को नेगेटिविटी से दूर रखना हैं। यदि आप ख़ुद सोशल मीडिया पर रील बनाते हो या बनाना चाहते हो तो देश के लिए सकारात्मकता फ़ैलाओं। इस समय फ़िलहाल के लिये राजनैतिक पार्टियों को भूलाकर आप ख़ुद कौनसीं पार्टी को समर्थन करते हो उसे भुलाकर इस समय जो हम सबके चुने हुए लीडर है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ रहना है।

हमे हमारी भारतीय सेना और भारतीय सर्विसेज पर भरोसा रखना है , वो जैसे आदेश दे उन आदेशों का पालन करना हैं। कुछ लोग हमारे देश में हर बात पर सवालिया निशान उठाते है , उन्हें ये ना कर के इस परिस्थिति से निकालना हैं।

मेरे अनुसार हम सब भारतवासी हर चीज़ हर एक बात पर निगाह रखें , कोई भी संदिग्ध ग़लत प्रॉपगैंडा फैलता है तो उस अकाउंट को रिपोर्ट करे , पुलिस व साईबर सेल को रिपोर्ट करे। मैं आशा करता हूँ की मेरा संदेश आप तक पहुँचा होगा। इस समय भारत को एकजुट होकर विश्वगुरु बनाने की ये पहल करनी है और हम सबको एक रहना हैं।

S DANISH VIJYETA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION