March 30, 2026

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में मनाया गया पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 87वां जन्मदिन ब्यूरो कौशाम्बी | आनन्द कुमार द्विवेदी

कौशांबी। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह का 87वां जन्मदिन गुरुवार को जिला कार्यालय करारी, कौशांबी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सर्व समाज के हित में कार्य किया। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और किसानों की आवाज को उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाया। केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराया, जिससे विशेष रूप से किसानों को लाभ मिला।
प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी ने कहा कि कई राजनीतिक दल किसानों की बात तो करते हैं, लेकिन समय आने पर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज का दल है और हमेशा किसानों तथा आम जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व को सशक्त करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महासचिव नजमुल हसन, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य, जिला महासचिव जीशान हैदर पप्पू, गुलाम अब्बास, केशव प्रसाद सरोज, गुलाम सिबतैन, नौशाद उल हक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव अब्दुल कवी, घनश्याम सरोज, अधिवक्ता परवेज आलम, असगर मदनी कुरैशी, पूर्व सभासद करारी अब्दुल अली, मोहम्मद चांद कुरैशी, रामनारायण सरोज, अब्दुल मजीद, नितिन कुमार सरोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anand Kumar Dwivedi

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION