March 16, 2026

वसंत उत्सव 2026, पंचकूला में शेफ साहिल की भगवान शिव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की फ्रूट व वेजिटेबल कार्विंग बनी आकर्षण का केंद्र

**प्रेस विज्ञप्ति**

**वसंत उत्सव 2026 में शेफ साहिल की अनोखी फ्रूट-एंड-वेजिटेबल कार्विंग आकर्षण का केंद्र**

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित वसंत उत्सव 2026 में एवा होटल, ज़ीरकपुर के एग्जीक्यूटिव शेफ साहिल ने अपनी विशेष फ्रूट-एंड-वेजिटेबल कार्विंग कला से दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने “Blessed by Divine, Committed to Growth of Nation” थीम के अंतर्गत भगवान शिव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद देते हुए दर्शाने वाली मनमोहक कलाकृति प्रस्तुत की।

शेफ साहिल ने भगवान शिव, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चेहरे तरबूज पर बारीकी से उकेरे। इसके साथ-साथ चुकंदर सहित छोटे फलों और सब्जियों से फूलों की आकृतियां बनाकर प्रस्तुति को सजाया गया। सजावट में प्राकृतिक पत्तियों और पेड़ों की सूखी टहनियों का उपयोग कर पूरी कलाकृति को हरियाली का स्वरूप दिया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और संसाधनों के सतत उपयोग का संदेश भी दिया गया।

यह आकर्षक प्रस्तुति वसंत उत्सव में आने वाले दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और निर्णायकों द्वारा शेफ साहिल को इस कलाकृति के लिए पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Disclaimer: This is a brand post. The views, opinions, and claims expressed in this article belong to the respective brand. No one independently verifies or guarantees the accuracy, completeness, or reliability of the information mentioned in this article.

Muskan Rathoure

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION