March 18, 2026

सभापति ने कहा- उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न करें: यूपी विधान परिषद समिति ने बिजली व्यवस्था पर की बैठक, बोले- शिकायतें तुरंत निपटाएं

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह ने की।
बैठक मे सभापति और समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रखरखाव पर जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, 1912 पर प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण और मीटर रीडिंग पर भी चर्चा हुई।
समिति ने प्राथमिक विद्यालयो और आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण तथा बिलों के भुगतान संबंधी शिकायतो के निस्तारण व उन पर की गई कार्रवाई के संबंध मे भी अधिकारियों से जानकारी मांगी।सभापति ने निर्देश दिए कि विद्युत समस्या से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समय पर सुनिश्चित किया जाए। 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
उन्होंन े कहा कि किसानो की आजीविका और कृषि कार्य सुचारु ढंग से हों, इसके लिए निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति की जाए। जनप्रतिनिधियो द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार पूरा किया जाए।सभापति ने यह भी कहा कि विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में अधिक की जाए। विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान जांच पारदर्शिता के साथ की जाए और विद्युत उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
शिक्षा विभाग के उन विद्यालयो में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन देने को कहा, जहा अभी तक कनेक्शन नही दिए गए हैं। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हुई है, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।इसके साथ ही, जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, सभापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा।
बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य राय धर्मेन्द्र सिंह विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार एवं विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Written by

ARUN KUMAR SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION