चित्रकूट l पुलघाट कर्वी को काई रहित करने के लिए बुंदेली सेना नें 25 बोरी क्रसर की बालू घाट की सीढ़ियों में डलवाई l फिर बालू से घिसाई करके घाट को काई रहित करने का अभियान चला l बुंदेली सेना नें लोगों से नदी की बजाय पुल किनारे बने हवन पूजन विसर्जन कुंड में ही पूजन सामग्री लोगों से डालने की अपील की है l
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि पुलघाट में सबसे बड़ी समस्या काई की है l बड़े पैमाने पर यह घाट प्रयोग होता है ऐसे में घाट की सीढ़ियों को काई रहित करने का लक्ष्य बनाया गया है l पहले सीढ़ियों की जमकर घिसाई हुई लेकिन फिसलन की समस्या दूर नहीं हुई l तब सीढ़ियों में बालू डलवाई गई है ताकि लोगों को फिसलन से पूरी तरह निजात मिले l यहां एक घाट को लोगों नें विसर्जन के नामपर इतना गंदा कर दिया है कि इस घाट में सडांध उठती है l इसकी सफाई का अभियान भी बुधवार से शुरू किया गया है l कुल तीन घाट यहां पर हैं जिन्हें बुंदेली सेना साफ स्वच्छ करेगी l लोगो से अपील की है कि नदी की बजाय विसर्जन कुंड में ही पूजन सामग्री विसर्जित करें l ताकि नदी हमेशा साफ स्वच्छ बनी रहे l नदी समाज की है और इसे कोई सरकार या प्रशासन नहीं बल्कि समाज को ही बचाना पड़ेगा l उन्होंने राजाघाट में भी हवन पूजन विसर्जन कुंड बनवाने की मांग की है ताकि लोग सीधे नदी में पूजन सामग्री न विसर्जित करें l