सोनभद्र में किशोरी का अपहरण, तीन पर नामजद FIR: पिता ने मौलाना समेत तीन भाइयो पर लगाया आरोप
अनपरा थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामन े आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनपरा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तीनों आरोपी सग े भाई हैं। परिजनो ने बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।
अनपरा कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी सोमवार शाम घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनो ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नही ं मिला।पिता ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी आशिक उर्फ मन्न ू पुत्र राम अवतार, उसके भाई निहाल और प्रियांक देवगन उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पिता के अनुसार, आरोपी आशिक उर्फ मन्नू एक मौलाना है। उन्होंने बताया कि पूर्व में बेटी की तबीयत खराब होने पर उन्होंने आशिक से झाड़-फूंक कराया था।
पिता का आरोप है कि झाड़-फूंक के बाद आशिक उनकी बेटी को अश्लील मैसेज भेजन लगा था। जब बेटी ने बात करने से मना किया, तो वह लगातार फोन कर जबरन उठा ले जान े और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पिता को पूरा संदेह है कि इन्हीं तीनों ने मिलकर उनकी बेटी का अपहरण किया है।
पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर अनपरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक सचचिता नंद दास को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही और आरोपियो ं की तलाश मे टीम गठित की गई हैं।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किशोरी को जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और दोषियो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।