सोनभद्र में 151 खोए मोबाइल बरामदः CEIR पोर्टल की मदद से सोनभद्र पुलिस ने स्वामियों को लौटाए
सोनभद्र पुलिस ने खोए और गुम हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को पुलिस लाइन में खोए हुए सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों को वापस कर दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पिछले माह में खोए 151 मोबाइल फोन बरामद कर बृहस्पतिवार उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी ने बताया कि, सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के विभिन्न थानो की संयुक्त टीमो ने इस अभियान को अंजाम दिया। इन टीमो ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल का उपयोग करते हुए तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के माध्यम से इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया।बरामद मोबाइलों को सभी विधिक प्रक्रियाए पूरी करने के बाद उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सोनभद्र पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और खुशी व्यक्त की।
बता दे कि पुलिस ने पहले जनवरी 2026 में भी इसी तरह 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए थे।
लगातार मिल रही सफलता को पुलिस की तकनीकी दक्षता और आमजन के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम बताया जा रहा है। एसपी अभिषेक वर्मा ने इसके लिए सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और संबंधित थाना प्रभारियों व कर्मचारियो की सराहना करते हुए भविष्य मे भी इसी तरह जनसेवा के लिए कार्य करने को प्रोत्साहित किया