March 13, 2026

सोनभद्र मे बैंक सुरक्षाकर्मी की गोली से युवक घायलः कहासुनी के बाद चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र मे मामूली कहासुनी के बाद एक निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी की गोली से युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान बसंत लाल पुत्र रामकिशन के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि बसंत लाल पैदल जा रहे थे, तभी एक निजी बैंक में
सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत सुखन पुत्र लक्ष्मण
से उनकी मामूली कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान सुखन की एक नली बंदूक से गोली चल गई, जो बसंत लाल के बाए हाथ में लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को खतरे से बाहर बताया है।
मामले की जानकारी देते हुए हर्ष पांडेय ने बताया कि आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है और अनपरा थाना में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।

Written by

Arun Kumar Singh

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION