March 20, 2026

जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

रिपोर्ट: आनंद किशोर

जमशेदपुर में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र से आए 40 से अधिक नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य उपचार, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन विवाद, स्कूल फीस, म्यूटेशन, जमीन पर अवैध कब्जा तथा एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं समेत विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को मांगपत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समाधान हेतु अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया।
साथ ही शेष आवेदनों को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस पर प्राप्त मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करें। उपायुक्त द्वारा विभागीय समीक्षा के क्रम में इन आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION