March 14, 2026

13 मार्च से प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था लागूः बैलेंस शून्य होने पर स्वतः कटेगी बिजली, 77.10 लाख मीटर लगे

उत्तर प्रदेश में 13 मार्च से स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी। इसके बाद स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ता के खाते मे बैलेंस शून्य होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः कट जाएगी। प्रदेश में अब तक लगभग 77.10 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमे से 70.44 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर हैं।
पावर कॉर्पोरेशन ने 13 मार्च से इस प्रणाली को पूरी तरह लागू करने का निर्देश दिया है। कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपने खाते मे समय-समय पर रिचार्ज कराने और बैलेंस सकारात्मक बनाए रखने की अपील की है। रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, भीम, फोनपे, गूगल पे जैस डिजिटल माध्यमो से घर बैठ किया जा सकता है। विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है।
स्मार्ट मीटर से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और नियमित बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 2% की छूट का लाभ भी दिया जाता है।इसी क्रम में, सोनभद्र के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पिपरी अंतर्गत सब स्टेशन कचनरवा के अवर अभियंता अजय प्रकाश गुप्ता ने सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपना नेगेटिव बैलेंस तत्काल जमा कर दें। ऐसा न करने पर बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी, जिसस उपभोक्ताओं को समस्याओ का सामना करना पड सकता है।

Written by

Arun Kumar Singh

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION