April 10, 2026

26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर दौरा, कदमा में भूमि पूजन एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज कार्यक्रम में होंगी शामिल

जमशेदपुर:
भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति कदमा स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद उनका मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होना भी प्रस्तावित है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) मनोज कौशिक एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, आपात चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन प्रबंध, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए हैं, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं ताकि राष्ट्रपति का दौरा गरिमापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

✍️ रिपोर्ट: पत्रकार आनंद किशोर

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION