April 2, 2026

300 रुपये के लालच में वृद्धा की हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ब्यूरो कौशाम्बी / आनन्द कुमार द्विवेदी

कौशाम्बी। थाना संदीपनघाट क्षेत्र के ग्राम काजीपुर में हुई वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को रामसुमरन निवासी काजीपुर ने सूचना दी कि उनकी लगभग 70 वर्षीय माता, जो घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं, अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना संदीपनघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वायड की सहायता से साक्ष्य एकत्र किए गए।

पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस संबंध में थाना संदीपनघाट में मुकदमा संख्या 33/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और साक्ष्य संकलन के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू निवासी ग्राम काजीपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे महिला के पास रुपये होने की जानकारी मिली थी। कथित रूप से उसने लालच में आकर घटना को अंजाम दिया और लगभग 300 रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Anand Kumar Dwivedi

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION