अमेरिका इतने दिनों में ईरान से निकल जाएगा बाहर, अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया संकेत
सारांश
ट्रंप ने कहा, अमेरिका ‘बहुत जल्द’ ईरान से बाहर निकल जाएगा
ट्रंप के मुताबिक़ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ‘दो या तीन हफ़्तों’ में ही हो सकती है ख़त्म
ट्रंप का दावा- ‘ईरान में हो चुका है सत्ता परिवर्तन, नए नेता ज़्यादा तर्कसंगत’
ट्रंप का दावा- ‘ईरान कर रहा है समझौते की गुहार’
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा- ‘लड़ाई ख़त्म करने के लिए तैयार लेकिन अमेरिका को फ़ौरन रोकने होंगे हमले’
पेज़ेश्कियान ने कहा- ‘भविष्य में ईरान पर हमले ना करने की देनी होगी गारंटी’
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की गूगल, मेटा और एपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों को धमकी
आईआरजीसी ने कहा- ‘इन अमेरिकी कंपनियों ने मिडिल ईस्ट में काम बंद ना किया तो बनाएंगे निशाना’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका ‘दो या तीन हफ़्तों’ के भीतर ईरान से बाहर निकल जाएगा.
उन्होंने कहा कि उनका ‘एक ही लक्ष्य’ था- ईरान किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल न कर सके, और उनके मुताबिक यह लक्ष्य ‘अब हासिल कर लिया गया है’.
उन्होंने कहा, “हम ईरान में अपने काम को अंतिम रूप दे रहे हैं,” और जोड़ा कि अमेरिका “शायद दो हफ़्तों के भीतर, या काम पूरा करने के लिए उससे कुछ दिन ज़्यादा रुककर” ईरान से निकल जाएगा.
ट्रंप ने कहा, “हम उनकी हर एक चीज़ को पूरी तरह ख़त्म करना चाहते हैं, हालांकि यह भी संभव है कि उससे पहले कोई समझौता हो जाए.”
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच डील की संभावना बनी हुई है, लेकिन अगर ईरान बातचीत की मेज़ पर आता भी है, तो “इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता.”
उन्होंने ये बातें तब कहीं जब एक पत्रकार ने अमेरिका में बढ़ती गैस कीमतों और उन्हें कम करने की उनकी योजना के बारे में सवाल किया.
इस पर ट्रंप ने कहा, “इसके लिए मुझे सिर्फ़ ईरान से बाहर निकलना होगा, और हम बहुत जल्द ऐसा करने जा रहे हैं. हम बहुत जल्द वहां से निकल जाएंगे.”
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन हो चुका है’. उनके मुताबिक, ईरान के नए नेता पहले के नेताओं की तुलना में ‘काफ़ी कम कट्टरपंथी’ और ‘ज़्यादा तर्कसंगत’ हैं.
उन्होंने आगे कहा कि अगर फ्रांस या कोई दूसरा देश तेल चाहता है, तो वह होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर जा सकता है और अपना तेल ख़ुद लेकर आ सकता है. अमेरिका को उससे कोई लेना-देना नहीं.
उन्होंने ईरान में जारी सैन्य ऑपरेशंस के बारे में कहा कि अमेरिका ‘पूरी तरह बिना किसी रोक-टोक के’ कार्रवाई कर रहा है और ‘सब कुछ तबाह कर दिया गया है.’
उन्होंने कहा कि ईरानी शासन के पास अब हवाई सुरक्षा (एंटी-एयरक्राफ्ट) भी नहीं बची है.
ट्रंप का दावा है, “वे कोई मुकाबला नहीं कर रहे हैं. वे हम पर गोली तक नहीं चला रहे हैं.” और इसके पीछे वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि “उनका सैन्य साजो-सामान पूरी तरह तबाह हो चुका है” और अब उनके पास “चलाने के लिए कुछ बचा ही नहीं है.”
उन्होंने दोहराया कि ईरान के पास अब न नौसेना बची है और न ही प्रभावी सैन्य ताकत.
ट्रंप ने कहा, “वे हार रहे हैं. वे खुद मान रहे हैं कि हार रहे हैं. वे समझौता करने की गुहार लगा रहे हैं.”
इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि अमेरिका और इसराइल के साथ जारी युद्ध को ख़त्म करने के लिए ईरान के पास “ज़रूरी इच्छाशक्ति” है, बशर्ते कुछ शर्तें पूरी की जाएं.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक़ पेज़ेश्कियान ने यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ हुए एक फ़ोन कॉल में ये बात कही.
पेज़ेश्कियान के मुताबिक ईरान को इस बात की अनिवार्य गारंटी मिलनी चाहिए कि भविष्य में उस पर किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई ना हो.
उन्होंने कहा, “हमने कभी भी तनाव या युद्ध की कोशिश नहीं की,” और जोड़ा कि “स्थिति को सामान्य बनाने का समाधान यही है कि हमारे ख़िलाफ़ हो रहे आक्रामक हमले रोके जाएं.”
वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मिडिल ईस्ट में काम कर रही 18 कंपनियों को चेतावनी दी है कि वो जल्द अपने दफ़्तर खाली कर दें वर्ना वो उन्हें निशाना बनाएंगे.
आईआरजीसी के मुताबिक़ उनकी ये चेतावनी तेहरान के स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 8 बजे से लागू हो चुकी है. यह जानकारी कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में भी सामने आई है.
रिवोल्यूशनी गार्ड के मुताबिक़ ये अमेरिकी टेक कंपनियां अमेरिका और इसराइल के हमलों में उनकी मदद कर रही हैं और उनके टारगेट्स को ट्रैक कर रही हैं.
सूची में दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर कंपनियां शामिल हैं जैसे माइक्रोसॉफ़्ट, एपल, गूगल, मेटा, टेस्ला और एनवीडिया.
इसके अलावा सिसको, इंटेल, ओरेकल, आईबीएम, जनरल इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.
आईआरजीसी ने बयान में कहा है, “हम इनके कर्मचारियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी जान की सुरक्षा के लिए तुरंत अपने दफ़्तर खाली कर दें.”
साथ ही चेतावनी दी गई है कि मध्य पूर्व के सभी देशों में इन ‘आतंकी संगठनों’ के आसपास रहने वाले लोग भी एक किलोमीटर के दायरे से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.
12 Comments
random usdt trc20 wallet
May 19, 2026Good day! I know this is kinda off topic but I was wondering which blog platform are you using for this website? I’m getting tired of WordPress because I’ve had issues with hackers and I’m looking at alternatives for another platform. I would be awesome if you could point me in the direction of a good platform.
webcam sex
May 20, 2026I’m blown away by the quality of this content! The author has clearly put a great amount of effort into investigating and organizing the information. It’s inspiring to come across an article that not only provides valuable information but also keeps the readers hooked from start to finish. Great job to her for creating such a brilliant work!
sex shows
May 21, 2026Aw, this was a really nice post. In concept I want to put in writing like this additionally ? taking time and actual effort to make an excellent article? but what can I say? I procrastinate alot and not at all appear to get something done.
Beer Mugs
May 22, 2026Can I just say what a aid to find someone who actually knows what theyre talking about on the internet. You definitely know the right way to carry a difficulty to gentle and make it important. More folks must read this and understand this facet of the story. I cant imagine youre no more fashionable because you definitely have the gift.
야코
May 25, 2026This article is a breath of fresh air! The author’s distinctive perspective and thoughtful analysis have made this a truly engrossing read. I’m thankful for the effort he has put into creating such an informative and provocative piece. Thank you, author, for providing your wisdom and igniting meaningful discussions through your brilliant writing!
สล็อตวอเลททท
May 26, 2026I think one of your advertisings caused my internet browser to resize, you might want to put that on your blacklist.
สล็อตตต
May 26, 2026hello!,I love your writing very so much! proportion we keep up a correspondence more about your article on AOL? I require a specialist on this area to resolve my problem. Maybe that’s you! Having a look forward to look you.
สล็อตวอเลททท
May 26, 2026I have been browsing online more than 3 hours today, yet I never found any interesting article like yours. It?s pretty worth enough for me. In my opinion, if all website owners and bloggers made good content as you did, the net will be much more useful than ever before.
vaser liposuction
May 27, 2026I have been exploring for a bit for any high quality articles or blog posts on this kind of area . Exploring in Yahoo I at last stumbled upon this website. Reading this information So i am happy to convey that I’ve an incredibly good uncanny feeling I discovered exactly what I needed. I most certainly will make sure to don?t forget this website and give it a look regularly.
casca de copiat
May 28, 2026Hey there, You’ve performed a great job. I will certainly digg it and individually suggest to my friends. I’m sure they will be benefited from this site.
casca de copiat
May 28, 2026Thanks for your article. What I want to comment on is that when looking for a good on-line electronics store, look for a web-site with total information on key elements such as the level of privacy statement, security details, payment options, and also other terms and policies. Often take time to browse the help as well as FAQ sections to get a better idea of how the shop operates, what they are able to do for you, and the way you can make the most of the features.
vaser liposuction
May 28, 2026I’m in awe of the author’s ability to make complicated concepts approachable to readers of all backgrounds. This article is a testament to his expertise and dedication to providing useful insights. Thank you, author, for creating such an captivating and enlightening piece. It has been an absolute pleasure to read!