June 10, 2026

बेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्

लखनऊ के बेहटा स्थित सीबीटी सेंटर में शुक्रवार को इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) के विशेष दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में उन्नाव, सीतापुर और लखनऊ जनपद के EMT कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य एम्बुलेंस कर्मियों को बेहतर मरीज देखभाल, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और आपातकालीन प्रतिक्रिया (इमरजेंसी रिस्पॉन्स) के लिए प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम के दौरान सीएमएस डॉ. बी.के. पाठक ने EMT कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी इमरजेंसी कॉल के दौरान कॉलर से शांत और सही तरीके से संवाद करना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि मरीज को समय पर उचित प्राथमिक उपचार देना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने “गोल्डन ऑवर” के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में दिया गया उपचार मरीज की जिंदगी बचाने में सहायक होता है।

प्रशिक्षण सत्र में ट्रेनर बीरेंद्र कुमार और आलोक चौहान ने ट्रॉमा मैनेजमेंट और मरीज देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने पर किस प्रकार प्राथमिक उपचार किया जाए और मरीज की लगातार मॉनिटरिंग क्यों आवश्यक होती है।

वहीं, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लवकुश गुप्ता ने EMT कर्मचारियों को रिस्पॉन्स टाइम और स्टार्ट टाइम बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर सही उपचार उपलब्ध कराना एम्बुलेंस सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से EMT कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर सेवाएं देने के लिए व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे भविष्य में मरीजों को अधिक प्रभावी और त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके।

Written by

ANAND KUMAR DWIVEDI

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION