June 10, 2026

पाटन रोड पर सनसनीखेज वारदात: ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पाटन रोड पर सनसनीखेज वारदात: ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

,पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पाटन रोड स्थित नगदारा के पास रात करीब 10 बजे चिल्हो खुर्द निवासी उदय सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।मिली जानकारी के अनुसार, उदय सिंह गांव में प्राथमिक चिकित्सा का कार्य करते थे और क्षेत्र में एक ग्रामीण चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। रात में उनकी निर्मम हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

RAKESH KUMAR SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION