June 10, 2026

नेशनल परसिक्यूशन प्रोटेक्शन फोरम इंडिया ने राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की

National Persecution Protection Forum India (NPPF India), जो Peace Army Foundation की एक सहयोगी इकाई है, ने अपनी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की है।

संगठन के अनुसार, उसका उद्देश्य देशभर में मसीही समुदायों, चर्चों, सेवकों और विश्वासियों को कानूनी सहायता, संरक्षण, समर्थन एवं जागरूकता प्रदान करना है।

संगठन का नेतृत्व बिशप रेव. डॉ. ए. के. पराशर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कर रहे हैं। संगठन ने कहा कि वह शांति, एकता, संवैधानिक अधिकारों की जागरूकता तथा सामाजिक सहयोग के लिए कार्य करेगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एडवोकेट रेव. डॉ. अनिल मैसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल अफेयर्स), रेव. डॉ. आर. स्टीफन दियाली को राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन), रेव. राकेश पंवार को राष्ट्रीय महासचिव (प्रबंधन), एडवोकेट रेव. दिनेश कुमार को राष्ट्रीय महासचिव (कानूनी विभाग) तथा रेव. मनोज कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों में भी नेतृत्व की नियुक्तियाँ की गई हैं। दिल्ली में रेव. राजू डेनियल बोरिसन, हरियाणा में रेव. राजेश पठानिया, उत्तर प्रदेश में रेव. दुर्गेश चौहान, राजस्थान में रेव. लक्ष्मी नारायण, ओडिशा में रेव. राबिन बाग, मध्य प्रदेश में रेव. सुमतलाल बिहुनिया, उत्तराखंड में रेव. मोती सिंह राजवंशी, पंजाब में रेव. संत सिंह, जम्मू-कश्मीर में रेव. श्याम लाल, बिहार में रेव. गणेश मुर्मू तथा महिला विंग मध्य प्रदेश में इवैंजेलिस्ट भूरी चौहान को राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला विंग की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सिस्टर पूजा भार्गव को सौंपी गई है।

संगठन ने अपने संदेश में कहा कि उसका मुख्य उद्देश्य “सुरक्षा, समर्थन, न्याय और पुनर्स्थापन” है तथा वह शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीकों से कार्य करेगा।

Written by

ANIL MASSEY

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION