June 10, 2026

अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

पलामू, झारखंड।

शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह सूर्य निकलने के बाद चारों ओर साफ रोशनी थी, लेकिन देखते ही देखते आसमान घने काले बादलों से ढक गया और अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम के इस रुख से लोग सहम गए।

आंधी और बारिश का असर पूरे क्षेत्र में देखने को मिला। कई स्थानों पर कमजोर दीवारें गिर गईं, जबकि कई पेड़ भी धराशायी हो गए। मोहम्मदगंज स्टेशन रोड स्थित सोलर वाटर सिस्टम तेज आंधी की चपेट में आकर अपने सपोर्ट सहित उखड़कर गिर गया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण मोटर बंद हो गई है और इलाके में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।

तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हो गई। कई इलाकों में बिजली के तार और पोल प्रभावित होने की सूचना है। बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।

अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय इस तरह का मौसम परिवर्तन पहले बहुत कम देखने को मिला है।

RAKESH KUMAR SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION