April 19, 2026

आरसेटी ने उद्यमिता जन जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन* -शिविर में 25 बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रशिक्षण के लिए कराया पंजीकरण

चित्रकूट। ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र आरसेटी शिवरामपुर द्वारा ग्राम पंचायत अरछा बरेठी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 18 से 45 वर्ष तक के शिक्षित युवक-युवती बेरोजगारों को प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की राह बताई गई।
शिविर में वैसे तो सैकड़ों लोग उपस्थित रहे लेकिन 25 शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इनमें 20 युवक और 5 युवतियां प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया है। बालिकाओं का 20 अप्रैल के बाद एक माह का सिलाई प्रशिक्षण शुरू होगा। आरसेटी के फैकल्टी प्रभारी प्रशांत कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इंडियन बैंक के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार के रोजगार परक प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जा रहा है। किसी एक विशेष कार्य में दक्षता हासिल करके बेरोजगारी का दंश दूर किया जा रहा है। इसके लिए आरसेटी में कई ट्रेड प्रशिक्षण संचालित हैं। अपनी मनपसंद के प्रशिक्षण प्राप्त कर युवक, युवतियां अपना स्वरोजगार कर सकते हैं। रोजगार के लिए भारत सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है इस मूलधन की वापसी के लिए सरकार 5 साल का समय देती है। यह योजना बेरोजगारों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब तक हजारों युवक युवतियों ने आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार संचालित कर अपनी जिंदगी सुखमय तरीके से व्यतीत कर रहे हैं। रामरहीस यादव और तीन-चार युवक, युवतियों ने विद्युत घरेलू उपकरण, सिलाई, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना रोजगार कर रहे हैं और बेहद खुश हैं। अरछा बरेठी में यह कैंप पहली बार लगाया गया। इस योजना से ग्रामीण युवकों का पलायन रुकेगा जो बच्चे रोजगार के अभाव में गलत दिशा में जा रहे हैं उन्हें अच्छी दिशा मिलेगी। प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने गांव घर में ही स्वरोजगार करेंगे। कार्यालय प्रभारी गौरव श्रीवास्तव ने युवकों को कई प्रेरक प्रसंग सुनाकर उन्हें प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित किया।
——————————–

Ankit pahariya

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION