*एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं*
*“तालाब पर ताजमहल! भूमाफियाओं के आगे नतमस्तक प्रशासन?”*
अंबेडकरनगर
अकबरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सिझोली में सरकारी जमीन पर खुलेआम कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाटा संख्या 777, जो सरकारी अभिलेखों में तालाब खाते में दर्ज है, अब भूमाफियाओं की लालच की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दबंग किस्म के भूमाफियाओं ने न सिर्फ इस सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा किया, बल्कि उस पर आलीशान मकान का निर्माण भी करा लिया। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ तहसील प्रशासन की कथित मिलीभगत से संभव हुआ, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल उठना लाजिमी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। अगर यही हाल रहा, तो सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी।
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। आखिर कब चलेगा प्रशासन का चाबुक इन दबंगों पर?
*बड़ा सवाल*
क्या अकबरपुर तहसील ऐसे ही भूमाफियाओं के आगे नतमस्तक बनी रहेगी?
या फिर शासन-प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाकर एक मिसाल पेश करेगा?
अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आते हैं या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा।
*Devashish Govind Tokekar*
*INDIAN PRESS UNION*
*District Reporter*