March 19, 2026

रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या का समाधानः पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई, फोल्डिंग बैरियर लगाए गए

रॉबर्ट्सगंज-पन्नगंज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम की समस्या का समाधान कर दिया गया है। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया है।

थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में स्थित इस रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनो के आवागमन के दौरान बैरियर बंद होने से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसस े आम जनता को आवागमन मे भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उनके मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फोल्डिंग बैरियर स्थापित कराए। इसस े मार्ग को प्रभावी ढंग से टू-वे संचालित किया जा सका।इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के परिणामस्वरूप, अब जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है।

Written by

ARUN KUMAR SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION