March 24, 2026

टेलीस्कोप निर्माण एवं क्षुद्र ग्रह खोज पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के मस्तूरी के अंतर्गत शासकीय उच्च माध्य विद्यालय सोन,द्रोणाचार्य संस्कृत उच्च माध्य विद्यालय सोनसरी, छत्तीसगढ़ ग्यानभारती उच्च माध्य विद्यालय सोन एवं वीणा वादिनी उच्च माध्य विद्यालय सोन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 23/03/2026 को शासकीय उच्च माध्य विद्यालय सोन में टेलीस्कोप निर्माण एवं क्षुद्र ग्रह खोज पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री अमृतांशु वाजपेई,खगोलविद व खगोलीय फोटोग्राफी विशेषज्ञ मुंबई एवं श्री मुकेश सतनकर,दूरदर्शी निर्माण विशेषज्ञ सह खगोलविद भोपाल के मार्गदर्शन में किया गया । उक्त कार्यशाला में उपरोक्त विद्यालय से कक्षा 9वी से 12वी तक छात्र छात्राएं शामिल हुए । उन्हें टेलीस्कोप निर्माण एवं अंतरिक्ष में क्षुद्र ग्रह खोज की जानकारी दी गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती राधा खिलावन पटेल जी सभापति जिला पंचायत बिलासपुर,श्री खिलावन श्रीवास जी ,श्रीमती तारामोती साहू सरपंच ग्राम पंचायत सोन ,डॉ धनंजय पांडे प्राचार्य,श्रीमती सीमा साहू,श्रीमती रंजिता रायसागर,श्री गोविंद साहू ,श्री विजय कुमार पटेल ,श्री शिव कुमार पटेल ,श्री बहुरान लाल कैवर्त्य,श्री अरुण सेन ,श्री खेमचंद साहू ,अन्य शिक्षक ,शिक्षिकाएँ एवं गांव गणमान्य नागरिक शामिल थे।

KUNJAL RAM MARAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

Marketing Managed by - KARIYO TECH SOLUTIONS

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION