April 7, 2026

नेत्र शिविर में पहुँचे छत्तीसगढ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल और वरिष्ठ नेता अशोक बजाज सहित किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह जी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह जी भी उपस्थित रहे और अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उनके साथ अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एनजीओ प्रकोष्ठ के इस सेवाभावी कार्य की सराहना की।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद अपने अंतिम दौर में है और युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल रहे हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ हम अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं।”
सेवा ही संगठन का संदेश
भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित इस नेत्र शिविर का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना है। एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजकों और प्रभारियों ने बताया कि पार्टी की स्थापना के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के जनहितकारी कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिविरार्थी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
(जारीकर्ता: एनजीओ प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़)

RAVINDRA SINGH THAKUR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION