घाटशिला | रिपोर्ट: आनंद किशोर
मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय, घाटशिला स्थित आशा ऑडिटोरियम में बी.एल.ओ. (Booth Level Officer) एवं बी.एल.ओ.-सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) एवं 46-पोटका (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के सभी बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें नोशनल मकान संख्या निर्धारण, स्टीकर का उपयोग, ASDD (डुप्लीकेट मतदाता पहचान), लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी, SIR-2003 के साथ मैपिंग सहित अन्य तकनीकी पहलुओं को समझाया गया।
अधिकारियों ने सभी बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।