🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ 🟥
महाराष्ट्र से बडी खबर
चंद्रपुर के तुकुम परिसर में लिव-इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत सामने आया है। 22 वर्षीय युवक ने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी। शुरुआत में इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद मामला हत्या का निकला।
मृत युवती की पहचान प्रियंका शंकर बांदरे (21) के रूप में हुई है, जो अपने पति से अलग रह रही थी। आरोपी अंकश योगेश बहिरवार (22), मूल रूप से सावली तालुका का निवासी है। दोनों तुकुम इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यह घटना 14 मार्च 2026 की रात को हुई।
हत्या के बाद आरोपी ने प्रियंका के परिवार को फोन कर बताया कि “वह बात नहीं कर रही है।” जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब प्रियंका बेहोश अवस्था में मिली और उसके गले पर निशान दिखाई दिए। शुरुआत में आत्महत्या का संदेह हुआ, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
पुलिस ने घटनास्थल से इलेक्ट्रॉनिक प्रेस और एक्सटेंशन बोर्ड की वायर जब्त की है, जिससे गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी अंकश बहिरवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
रिपोर्टर: अमर शिवाजी पठारे