March 24, 2026

Chest Pain At Night: रात के वक्त सीने में तेज दर्द होना कितना खतरनाक, डॉक्टर से जानें ऐसा होने पर क्या करें?

Is Chest Pain At Night Dangerous: अगर आपको सोते समय या रात के बीच अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हो, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है. कई लोग इसे गैस, एसिडिटी या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, रात में बार-बार सीने में दर्द उठना किसी गंभीर बीमारी, यहां तक कि हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि कब रात में सीने में तेज दर्द आपके लिए खतरनाक हो सकता है. दरअसल, सीने में दर्द चाहे दिन में हो या रात में, अगर वह बार-बार हो रहा है या तेज है, तो जांच जरूरी हो जाती है. खासतौर पर नींद के दौरान दर्द से आंख खुलना एक चेतावनी मानी जाती है. रात में सीने में दर्द क्यों उठता है? न्यू फोर्टिस अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट प्रमोद कुमार बताते हैं कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. कुछ मामलों में यह मामूली भी हो सकता है, लेकिन कई बार जानलेवा स्थिति का संकेत देता है. एंजाइना यह तब होता है जब दिल तक खून पहुंचाने वालीआर्टरीज संकरी हो जाती हैं. इससे दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और सीने में दबाव या दर्द महसूस होता है. यह दर्द आराम की स्थिति या नींद में भी हो सकता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देता है. एसिड रिफ्लक्स लेटने की स्थिति में पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे सीने में जलन या दबाव महसूस होता है. अगर यह दर्द दो-तीन दिन से ज्यादा बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर और फेफड़ों से जुड़ीं समस्याएं ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ने पर सीने में तेज दर्द हो सकता है. वहीं, प्ल्यूरिसी जैसी स्थिति में सांस लेते समय सीने में चुभन महसूस होती है. कब यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है? डॉक्टरों के अनुसार, अगर सीने में दर्द के साथ ये लक्षण दिखें, तो तुरंत इमरजेंसी मदद लें- बहुत तेज या चुभने वाला सीने का दर्द अचानक मतली ठंडा पसीना आना लेटने पर सांस लेने में तकलीफ चक्कर आना या बेहोशी दिल की धड़कन असामान्य होना ये हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं, जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकते हैं. अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो आपको बिना समय गवाएं डॉक्टर से संपर्क करना है. अगर आपको ज्यादा दिक्कत महसूस हो, तो आप इमरजेंसी हेल्पलाइन की मदद भी ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें: नाखूनों से पहचानें सेहत का हाल, ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक, तुरंत लें मेडिकल सलाह Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

SANGAM SHUKLA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

Marketing Managed by - KARIYO TECH SOLUTIONS

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION