April 5, 2026

चिंचवड में युवक की हत्या: विवाद के बाद तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप, पुलिस जांच जारी

ब्रेकिंग न्यूज़

चिंचवड में सनसनीखेज घटना: मामूली विवाद में युवक को तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या

चिंचवड, 30 मार्च – पिंपरी-चिंचवड शहर के चिंचवड क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। मामूली विवाद के चलते एक युवक को तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे वल्हेकरवाड़ी स्थित अथर्व पार्क परिसर में हुई। इस मामले में चिंचवड पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 124/2026 दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103, 352 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फिर्यादी राज श्रीराम महतो (उम्र 38, निवासी चिखली) ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका भतीजा केशव मोहन महतो काम के सिलसिले में वहां गया था। उसी दौरान आरोपी पुनीत कुमार रामनक्षत्र शुक्ला (उम्र 27, मूल निवासी बिहार) से फोन पर बात करते समय दोनों के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोपी ने गुस्से में आकर केशव महतो का कॉलर पकड़कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसे सीधे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर चोट लगने के कारण केशव महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और कामगारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

AMAR SHIVAJI PATARE

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION