June 10, 2026

साइबर ठगी मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते किराये पर देने के नेटवर्क की जांच जारी

सवाई माधोपुर। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुश्री ज्वैष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में थाना प्रभारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर ठगी से जुड़े मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण संख्या 184/26 में पहले गिरफ्तार किए गए खाताधारक नितेश करौल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने अपना बैंक खाता पुराना शहर निवासी जसमीत उर्फ जसमत बग्गा को किराये पर दिया था। पुलिस का दावा है कि उक्त खाते में साइबर ठगी से संबंधित धनराशि प्राप्त हुई थी। इस मामले में नितेश करौल को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, जसमीत उर्फ जसमत बग्गा इस मामले के अलावा थाना सवाई माधोपुर के अन्य साइबर अपराध मामलों तथा जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में दर्ज एक प्रकरण में भी वांछित रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को संबंधित मामलों में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी कथित रूप से बैंक खाते किराये पर लेकर उन्हें साइबर अपराधों में प्रयुक्त करने वाले लोगों तक पहुंचाने का काम करता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

Written by

KAMLESH SWARNKAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION