सुलतानपुर: कुड़वार विकास खंड क्षेत्र के नेवानी पटईपुर गांव में चल रहे नाला निर्माण कार्य का शनिवार को जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव ने निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य जिला पंचायत सुलतानपुर द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान राम शंकर यादव ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई और निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर अभिषेक यादव, विकास कुमार, राम उदित, डॉ. गुड्डू श्रीवास्तव, टिल्लू यादव, अरविंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।